


श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ खेल मैदान पर कांग्रेस की ओर से रविवार 1 अक्टूबर कोप्रातः काल 11:00 बजे किसान सम्मेलन का आयोजन किया गयाहै। इस किसान सम्मेलन मेंअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सचिन पायलट संबोधित करेंगे। विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत के पुत्र बालेंद्र शेखावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीम का थाना जिले के अजीतगढ़ में सचिन पायलट पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में जिले भर के किसान शामिल होंगे।