Saturday, 29 August 2026

1.50 करोड़ की लागत से तैयार बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय : पशु पालकों को मिल रही राहत


1.50 करोड़ की लागत से तैयार बहुउद्देश्य  पशु चिकित्सालय : पशु पालकों को मिल रही राहत

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शास्त्रीनगर स्थित कुकुटशाला में तैयार किए गए नया बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय में प्रतिदिन सौ से अधिक बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है। यहां पर बीमार पशुओं के छोटे – बड़े ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। पशु पालकों का मानना है कि पूर्व में नया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय में आने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। भारी यातायात के दबाव के चलते पशुओं को वाहन सहित लेने जाने में खासी परेशानी होती थी। किन्तु स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए नये भवन में आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

    उल्लेखनीय है कि 1.50 करोड़ रूपये लागत से 890 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नए पशु चिकित्सालय का निर्माण् किया गया है। नये भवन में चिकित्सालय संचालित होने से पशु पालकों को राहत मिली है। नये भवन में प्रतिदिन 100 से अधिक पशुओं का उपचार किया जा रहा है। पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनोज माथुर ने बताया कि बीमार श्वान, बिल्ली, बकरियां, भैंस ओर गाय को पशु पालक उपचार के लिए लेकर यहां पर आते हैं। खुला स्थान होने और वाहन पार्किंग की सुविधा होने से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 छोटे एवं 2 से 3 बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। 


Previous
Next

Related Posts