


भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में चुनाव आयोग से प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। वहीं प्रतिनिधि मण्डल ने निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सुझाव दिए साथ ही सरकार की ओर से किए जा रहे सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के बारे में अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त चंद्र मोहन मीणा, राजस्थान पुलिस सेवानिवृत राजेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट सौरभ सारस्वत , एडवोकेट देवांग चतुर्वेदी शामिल रहें।