


महाराष्ट्र की तर्ज से ही करीबन 27 साल पूर्व शुरू किया 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को बड़ी धूमधाम से अनन्त चतुर्दशी को साढ़े सात फीट ऊंची श्री गणपति की मूर्ति विसर्जन से हुआ।यह गणपति महोत्सव अब टोंक में ऐतिहासिक उत्सव बन गया।
श्री धर्मोतथान सेवा समिति टोंक के तत्वाधान में श्री गणेश चतुर्थी को काफला में मालियों के मंदिर में मिट्टी की साढ़े सात फीट ऊंची गणेशजी की प्रतिमा सहित विभिन्न मंदिरों में 85मूर्तियां स्थापित की गई थी।इतना ही नही सिंधी समाज की महिलाओं व काफी लोगो ने घरों में श्री गणपति बप्पा मोरिया की मूर्तियां स्थापित की थी।बुधवार की रात काफला जेन चैत्यालय के बाहर भजन संध्या आयोजित की गई तथा गुरुवार की शाम को यज्ञ के बालाजी से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान,जुगनू शर्मा एडवोकेट,शंभु शर्मा आदि ने श्री गणपति महाराज की आरती की तथा ढोल नगाड़ों , झांकियो ,अश्वारोही,बेंडबाजो के अलावा युवक व युवतियां नाचते हुए शोभायात्रा में आगे -आगे चल रही थी। बड़ा कुंआ पर कांग्रेसी पार्षद सुनील बंसल, महावीर तोगड़ा एडवोकेट,राजीव बंसल आदि ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।गणपति बप्पा मोरिया की जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई घण्टाघर पहुंची तथा शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों एवं मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को सजे धजे वाहनों से गुलाल उड़ाते हुए हजारों महिला व पुरूष व बच्चे गणपति बप्पा मोरिया की जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
घण्टाघर पर समिति की तरफ से सभी गणेशजी की झांकियों के मंडलों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, महामंत्री एवं पार्षद विष्णु शर्मा, भाजपा जयपुर शहर के सह प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान,पार्षद लक्ष्मी देवी जैन, बीना छामुनिया, भाजपा उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन भी मौजूद थे। शोभायात्रा चतुर्भुज तालाब पहुंची जहां अगले बरस जल्दी आना गणपति बप्पा मोरिया की जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में कैलाश शर्मा एडवोकेट,शंभू शर्मा,माधवदास बलानी, श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनीष बंसल, महामंत्री आनंद बम सहित हजारों लोग गुलाल उड़ाते डीजे से बीज रहे धार्मिक गीतों पर नाचते कूदते चल रहे थे।इतना ही नही पिछले सालों की अपेक्षा इस साल गणेश महोत्सव में भव्य व रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर झांकिया शामिल थी।
घण्टाघर मंच से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल ,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा,नरेश बंसल ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि आगामी समय मे सनातन विरोधियों को सबक सिखाना होगा।वक्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9साल की उपलब्धियों को सराहा।
कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी,उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद,कोतवाली टोंक पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ,सदर पुलिस थानाधिकारी बृजमोहन कविया, पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश सहित भारी पुलिस बल साथ था।