


जिला कारागार टोंक में बुधवार को अचानक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्धारा बेरिको में बंदियों की तलाशी लिए जाने से बंदियों में हड़कम्प मच गया। लेकिन बाद में तलाशी अभियान की जानकारी मिली तो रष्ट की सांस ली।
कारागार राजस्थान जयपुर के महानिदेशक के निर्देशानुसार राज्य के सभी कारागृहों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा जेल प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से प्रति माह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को जिला कारागार टोंक में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा जेल प्रशासन द्वारा आकस्मिक एवं सघन तलाशी ली गई।
तलाशी अभियान में कपिल शर्मा उपखंड अधिकारी टोंक एवं आदर्श चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक के नेतृत्व में सलेह मोहम्मद पुलिस उपाधीक्षक टोंक, जितेंद्र सिंह चारण थाना अधिकारी कोतवाली टोंक, बृजमोहन कविया थाना अधिकारी सदर टोंक, ओम प्रकाश थाना अधिकारी पुरानी टोंक मय पुलिस जाप्ता कारागृह पहुंचा।
जहां जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज की मौजूदगी में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा जेल प्रशासन की टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान में सभी बंदियों , बंदियान बेरिको, बिस्तरों , महिला बंदियान बेरिक, लंगर , शौचालय आदि की डी.एस.एम.डी इत्यादि तलाशी उपकरणों की सहायता से गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी में कारागृह में किसी प्रकार की कोई निषिद्ध सामग्री नहीं पाई गई।