


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मंगलवार को एमडीएस विश्वविद्यालय में रोजगार मेले के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र देने आये जहाँ उन्होने अपने बयान में काग्रेस की गुटबाजी को हवा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाकारा निकम्मा के बयान को लेकर कहा की सचिन पायलट के लिए नाकारा, निकम्मा शब्दों को जो इस्तेमाल किया गया उससे पायलट के दिल में आग लगी होगी।
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि आज भी सचिन पायलट को रात को सपने में ये बयान आते हैं। और इनकी गुटबाजी चरम पर है, गुटबाजी में ही यह सरकार से चले जाएंगे।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। अशोक गहलोत के खुद के मंत्री नहीं चाह रहे, साथ के विधायक ही इनको नहीं चाह रहे हैं। बीच में उन्होंने मैनेज करके सरकार को बचाया इसी का परिणाम है, राजस्थान के अंदर उनकी लड़ाई चली। उसी का खामियाजा राजस्थान की जनता को भुगतना पड़ा इनके मंत्री भष्ट्राचार की लाल डायरी विधानसभा में लहरा रहे है और उस विधायक के साथ मारपीट होती है । इन्ही का मंत्री हड़ताल पर धरने पर बैठ जाता है मंत्री सर का मुंडन करवा रहा है प्रदेश के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा।