Saturday, 29 August 2026

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार शाम 7:00 बजे,अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, गुरुवार को संघ के नेताओं से भी बैठक, तैयारी शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


  भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार शाम 7:00 बजे,अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, गुरुवार को संघ के नेताओं से भी बैठक, तैयारी शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। स्थिति विस्फोटक नहीं बने इसको काबू में करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष विमान से बुधवार को शाम 7:00 बजे जयपुर आ रहे हैं। उनके आने के बाद भाजपा मुख्यालय पर कोर कमेटी की बैठक रखी गई है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा की जाएगी। इस बैठक मेंभाजपा के उम्मीदवारों को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के शामिल होने की चर्चा भी की जा रही है।अगर परिस्थितियों अनुकूल रही तो निश्चित तौर पर भाजपा में होने वाली बगावत को रोका जा सकता है। स्थिति जो भी हो लेकिन निर्णय निश्चिततौर पर कोर कमेटी में होगा।

भाजपा की कोर कमेटी में जो भी निर्णय होगा दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा के दोनों नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर जाकर संघ के नेताओं के साथ भी मंथन करने जा रहे हैं।इस मंथन मेंभाजपा के प्रदेश संगठन के महामंत्री रहेप्रकाश चंद गुप्ता के रहने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।इसके अलावा संघ के कौन-कौन से नेता शामिल होंगे अभी उनकी सूची सामने नहीं आई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जयपुर आए थे तोदीनदयाल स्मारक पर संघ के लोगों ने उनसे चर्चा की थी और उसी का परिणाम है कि जयपुर में अब टिकट वितरण से पहले संघ के नेताओं से बातचीत करने का मामला तय किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।यही कारण है कि भाजपा मुख्यालय और आरएसएस मुख्यालय की निगरानी शुरू कर दी गई है।आने जनों वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।


Previous
Next

Related Posts