


बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना पुलिस की टीम ने 5 हजार के इनामी वांछित अपराधी कुंभाराम जाट (24) निवासी मंगले की बेरी थाना रागेश्वरी को उसके साथी रमेश कुमार बिश्नोई निवासी बोरली थाना गुड़ामालानी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक बिना नम्बरी कार बरामद की है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की तलाश और धर पकड़ के लिए एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ देवी सहाय मीणा के सुपरविजन में टीम कार्रवाई कर रही है। इसी के अंतर्गत सूचना मिली कि थाना रागेश्वरी के एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में वांछित 5000 का इनामी बदमाश बोरली गांव में अपनी जानकार के यहां छुपा हुआ है।
इस सूचना पर गुड़ामालानी एसएचओ सुरजा राम चौधरी मय टीम द्वारा दबिश देकर बोरली गांव से इनामी बदमाश कुंभाराम जात में उसके सहयोगी रमेश कुमार विश्नोई को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में सीओ ऑफिस के कांस्टेबल ड्राइवर ईमरता राम व थाना गुड़ामालानी के कांस्टेबल श्याम दान की विशेष भूमिका रही है।