


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीमों ने मंगलवार सुबह मिड-डे मील घोटाला मामले में जांच-पड़ताल शुरू की है।
राजेंद्र यादव के जयपुर, कोटपूतली और विराटनगर सहित अन्य जगहों पर संचालित एजेंसियों पर ईडी की टीमें ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीमें फिलहाल मंत्री यादव के व्यवसाय से जुड़ी कंपनियों के दस्तावेज़ की जांच पड़ताल कर रही है ।
गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव की कोटपूतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। जिसका नाम ‘राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकिंग फैक्ट्री’ है। मंत्री राजेन्द्र यादव के परिवार की ‘राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकिंग फैक्ट्री’ है। इस कंपनी में विभिन्न प्रकार के उत्पादों की पैकिंग व सप्लाई का कार्य होता है। इस कंपनी में राजेंद्र यादव के रिश्तेदार और कुछ नजदीकी लोग पार्टनर हैं। मंत्री राजेंद्र यादव इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।
सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल की पैकिंग और सप्लाई का काम भी इसी कंपनी के पास है। मिड-डे-मील यानी पैसे को लेकर धांधली का आरोप लगा है। आरोप है कि निर्धारित दर से ऊंचे दाम पर बच्चों का भोजन खरीदा गया था। ऐसे में अब ईडी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि ये भुगतान कब और कैसे किया गया था। माना जा रहा है इस घोटाले के तार महाराष्ट्र तक से जुड़े हुए है। महाराष्ट्र में बैठै बड़े माफिया राजस्थान के पोषाहार घोटाले में लिप्त पाए गए थे।