Saturday, 29 August 2026

मोदी का मतलब है- गारंटी पूरी होने की गारंटी, राजस्थान में भाजपा सरकार आई तो पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: नरेंद्र मोदी


मोदी का मतलब है- गारंटी पूरी होने की गारंटी, राजस्थान में भाजपा सरकार आई तो पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने सरकार चलाई है, वह जीरो नंबर की हकदार है, इसलिए प्रदेश के लोगों ने ठान लिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को हटाकर भाजपा को वापस लाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोग यह याद रखें कि मोदी का मतलब है- गारंटी पूरी होने की गारंटी। यदि भाजपा सरकार आई तो पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सनातन को जड़ से मिटाना चाहते हैं, लेकिन आने वाले चुनावों में वे खुद जड़ से उखड़ जाएंगे।

सोमवार को जयपुर के दादिया पंचायत में आयोजित परिवर्तन संकल्प महासभा में बोलते हुए पीएम मोदीने कहा किमैं जयपुर ऐसे समय आया हूं, जब भारत का गौरव सातवें आसमान पर है। जहां कोई नहीं पहुंच पाया, चांद की उस सतह पर भारत पहुंचा है। पूरी दुनिया भारत के पराक्रम से हैरान है। अनेक दशकों से पीएम मोदी नेकहा कि हमारी माताएं-बहनें लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की आस लगाए बैठी थी, उनकी यह उम्मीद आपके वोट की ताकत ने पूरी करके दिखाई है। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी। आज आपकी ये गारंटी मैंने पूरी कर दी है। आप लोग यह याद रखें कि मोदी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। जो कहता हूं, करके दिखाता हूं। इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है। यह बात हवा में नहीं कहता हूं, 9 साल का मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब नीयत साफ होती है, खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी, आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वह सब देख रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के आंसू पोंछे।
पीएम मोदी नेकहा कि जो कांग्रेस महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वे यह काम 30 साल पहले कर सकते थे, लेकिन कांग्रेसी कभी यह चाहते ही नहीं थे। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मन से नहीं, बल्कि आप सभी बहनों के परिणामस्वरूप सीधी लाइन में आए हैं। कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। इतने बड़े फैसले को भी वो भटकाने में लगे हैं, यूपीए सरकार के दौरान जिन्होंने यह बिल रोका है, कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं, इसलिए राजस्थान की महिलाओं को सतर्क रहना है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन ने घोषणा की है कि ये सनातन को जड़ से मिटा देंगे। कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की इस नीति को राजस्थान का समाज अच्छे से समझ रहा है। कांग्रेस हमारी पहचान मिटाने की तैयारी कर रही है। आने वाले हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा, वे जड़ों से उखड़ जाएंगे।
पीएम मोदी नेकहा कि राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं, लोग परेशान होते हैं। यहां की सरकार पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण देती है। राजस्थान में भाजपा  सरकार बनने के बाद पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य से खिलावाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां लाल डायरी में काली करतूतें छिपी हैं। हर जगह कट और कमीशन फैला है, इसलिए यहां कौन पैसा लगाना चाहेगा? इसलिए यहां औद्योगिक विकास पिछड़ा हुआ है। कानून व्यवस्था भ्रष्ट है। जहां सरे आम गला काटने की घटना हो और सरकार मजबूर हो, ऐसे हालत में निवेश कैसे हो सकता है। यह साधारण अपराध नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर कार्रवाई की बजाय उन पर मेहरबान हो, अपराधियों को खुली छूट दे रही हो तो कानून का खौफ कैसे रहेगा?
पीएम मोदी नेकहा कि कांग्रेस ने पांच साल पहले किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। उन वादों का क्या हुआ, इसका कोई हिसाब नहीं है। औने-पौने भाव में बाजरा बेचना पड़ रहा है। इसकी एक मात्र जिम्मेदार कांग्रेस और गहलोत सरकार है। अब चिंता की बात नहीं है, आपकी चिंता करने वाली भाजपा सरकार जल्द आने वाली है।


Previous
Next

Related Posts