Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की,केंद्रीय मंत्री तोमर सहित 6 सांसदों को चुनाव में उतारा


भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की,केंद्रीय मंत्री तोमर सहित 6 सांसदों को चुनाव में उतारा

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। मोदी कैबिनेट में शामिल नरेंद्र सिंह तोमर को भी इसबार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। दिमनी सीट से तोमर चुनाव लड़ेंगे। 

39 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में छह सांसद भी शामिल हैं। जिसमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नामों को इस लिस्ट में जगह मिली है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। आज जारी की गई लिस्ट के बाद कुल 78 उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। 

Previous
Next

Related Posts