Saturday, 29 August 2026

खुली जीप में अभिवादन करते मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, गहलोत ने जनता से मांगे वीजन 2030 के लिए सुझाव, जनता ने कहा घर बैठिए सरकारः सीपी जोशी


खुली जीप में अभिवादन करते मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, गहलोत ने जनता से मांगे वीजन 2030 के लिए सुझाव, जनता ने कहा घर बैठिए सरकारः सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक निर्णय के बाद ऐतिहासिक व्यक्तित्व का ऐतिहासिक धरा पर स्वागत अभिंनदन करता हूं। हमें गर्व है कि मातृशक्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल पारित कराया। हमारी सनातन संस्कृति में तो पहले से ही सीतारात, लक्ष्मी-नारायण और गौरी शंकर के नाम से नारी को प्रथम पूज्य माना गया है। गणेश चतुर्थी के दिन नए संसद का शुभारंभ किया और लंबे समय से अटके हुए ऐतिहासिक 33 प्रतिशत आरक्षण वाले महिला बिल को पारित कराया। विश्व की 85 प्रतिशत जीडीपी का नेतृत्व करने वाले देशों की जी-20 सम्मेलन में अध्यक्षता का गौरव दिलाया। 

जयपुर में मैने एक होर्डिंग देखा जिसमें गहलोत सरकार वीजन 2030 के लिए जनता से सुझाव मांग रही है। जनता ने इसे नकार दिया और कहा कि गहलोत आपसे नहीं हो पाएगा आप घर बैठिए हमें महिला, दलित, किसान युवा का शोषण करने वाली सरकार से छुटकारा चाहिए। याद रखिए जिस दिसंबर में विवादित ढांचा गिराने पर राजस्थान में हमारी सरकार गिराई गई थी, उसी दिसंबर माह में हम कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंककर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। इसके बाद जनवरी में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की स्थापना देखेंगे। इस सनातन विरोधी नाकारा निकम्मी कांग्रेस सरकार को वोट के माध्यम से पेटी में बंद करके वापिस भेज देंगे।


अन्नपूर्णा योजना के तहत जैसलमेर-बाड़मेर के 18 हजार परिवारों को बांटे गए मिलावटी फूड पैकिटः गजेन्द्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में परिवर्तन संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जो चारों कोनों से यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को सफल बनाने में भारी मेहनत करके परिवर्तन के संकल्प के साथ नई उर्जा का संचार किया। राजस्थान की ये नाकारा निकम्मी कांग्रेस सरकार, यह किसान विरोधी सरकार, यह महिला विरोधी सरकार, यह गरीब विरोधी सरकार, यह गरीब विरोधी सरकार दलित विरोधी सरकार अब जाने वाली है। 

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले चार महिनों में कांग्रेस को समझ में आ गया कि अब हमारी सरकार जाने वाली है, हमारी सरकार को बदलने का जनता ने मानस बना दिया है, इसके बाद सरकार ने अपने आपको बचाने के लिए अनेक हथकंडे तैयार किए हैं मुफ्त बिजली के नाम पर किसानों को गुमराह किया, लेकिन किसान बिजली नहीं मिलने के कारण खून के आंसू रो रहा है। अन्नपूर्णा योजना के फूड पैकिटों के (एफएसएसआई) ने 270 सैंपल लिए जिसमें से एक तिहाई सेंपल फेल हो गए जिन्हे सीज किया गया। जैसलमेर-बाड़मेर के 18 हजार परिवारों को मिलावटी फूड पैकिट बांटे गए। 

चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिग से उत्साहित देशः राजेन्द्र राठौड़

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज की ये सभा अनूठी सभा है। धर्म और संस्कृति के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज तेजादशमी है, रामदेव जयंती है और एकात्म मानववाद के संदेशवाहक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भी है। हमारे देश ने इन नौ वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर को बदलते देखा है, आज हमारे ऊपर वर्षों हुकुमत करने वाले देश ब्रिटेन को पछाड़कर भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। पहले हम कहा करते थे कि चंदा मामा दूर के, लेकिन अब हम कहते हैं चंदा मामा ट्यूर के। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में परिवर्तन संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जो चारों कोनों से यात्रा निकाली थी।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने नेहरू मंत्रिमंडल से दिया था इस्तीफा, ओबीसी आयोग ना बनाए जाने से थे नाराज: अर्जुनराम मेघवाल 

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महासभा को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन बिल पर एक स्वलिखित गीत गाकर सुनाया जिसके बोल थे ‘‘नारी को वंदन करने का मोदी ने मौका दिलाया, अटके हुए बिल को संसद में पास कराया’’ जो कांग्रेस आज ओबीसी की हितैषी बन रही है उसी कांग्रेस की नेहरू सरकार के मंत्रिमंडल से 1951 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस्तीफा दिया था। उन्होने आरोप लगाया था कि नेहरू सरकार ओबीसी आयोग बनाने की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। 

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल है। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं में उत्साह और जोश है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए जयपुर पहुंची है। आगामी 2023 और 2024 के चुनावों में महिलाएं भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगी। 

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान का नौजवान सबसे ज्यादा रीट पेपर लीक से पीड़ित है। प्रधानमंत्री मोदी ने सदियों के मिथक को तोड़ते हुए गार्गी और मैत्रेयी की इस धरती पर नारी शक्ति वंदन बिल पारित कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। राजस्थान में स्वर्गीय भैरासिंह शेखावत ने सबसे पहले पंचायतराज में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया था। आज प्रदेश के किसानों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते हैं कि हम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में जीतकर आ रहे हैं और राजस्थान में मुकाबला करीब का है। मैं उन्हे बताना चाहूंगा कि आपको राजस्थान का किसान ढूंढ रहा है।

सासंद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था ‘‘जय जवान, जय किसान’’ और उसी कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश के जवान और किसान दोनों को लूटने ठगने का काम किया है। पेपर लीक के बाद प्रदेश के लाखों युवाओं की आस टूटी। उसके बाद 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हुई। सरकार ने भ्रष्टाचार का एैसा तांडव मचाया कि सरकार की अलमारी से ही करोड़ों की नकदी और सोना बरामद हुआ। आज इस परिवर्तन संकल्प महासभा से संकल्प लेकर जाना है कि हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और दलित, आदिवासी, गरीब और महिलाओं को कांग्रेस के इस कुराज से बचाना है। 

नारी शक्ति वंदन के तहत मंच संचालन भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर और भाजपा प्रदेश महामंत्री सासंद दिया कुमारी ने किया।

भाजपा परिवर्तन संकल्प महासभा के दौरान मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद बाबा बालक नाथ, रंजीता कोली, सुखबीर जौनपुरिया, जसकौर मीणा, रामचरण बोहरा, भागीरथ चौधरी, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, सुमेधानंद सरस्वती, कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी , अशोक परनामी , सांसद घनश्याम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, राजेश गुर्जर, श्याम शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 


Previous
Next

Related Posts