


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सारी इच्छा शक्ति खो दी है। कांग्रेस अब बर्बाद हो गई है और अब अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस आउट सोर्स करने में लगी है और इसकी जिम्मेदारीअर्बन नक्सलियों के पास है। ऐसे में कांग्रेस की जमीन खोखली हो चुकी है।
सोमवार को भोपाल में जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता केमहाकुंभ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से एक दिन पहले पूरे देश में 1 अक्टूबर को स्वच्छताअभियान चलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमको लोकल फोर वोकल का ध्यान रखना है और स्वदेशी चीजों को ही खरीदना है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर खादी बनी हुई चीज अधिक से अधिक खरीदे और लोगों को गिफ्ट भी वही दे। उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा के साथ हर बूथ को जितना है। उन्होंने कहा कि कमल को जीतने के लिएजो मोदी ने गारंटी दी है उसे लोगों तक पहुंचाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल जी की जयंती है और उनका एक ही सिद्धांत था कि सुशासनके जरिए गरीबों का भला किया जाए।पीएम मोदी ने कहा कि हम इस मंत्र को लेकरसबका साथ सबका विकासपर कम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता रहती है कि गरीबों, महिलाओं,एससी-एसटीऔर वंचितों को लाभार्थी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी ने भी इनको केंद्र बिंदु रखा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने का नारा दिया थाऔर वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के13.50 करोड़गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है।
पीएम मोदी ने कहा किदेश के घमंडियां गठबंधन के लोगमाता बहनों को धोखा देने बैठे हुए हैंऔरअबजब नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो गया है तो वह नई-नई मांग उठा रहे हैं।उन्होंने कहा किबेईमानी और भ्रष्टाचारी कांग्रेस काम करने से रुकती है। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वे पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के पास जाएं और उन्हें भाजपा को वोट डालने के लिए प्रेरित करें उन्हें समझाएं कि मोदी जी ने क्या-क्या काम किए हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय विश्वकर्मायोजना का जिक्र किया और कहा कि इससे निश्चित तौर पर हमारे देश के गांव में बसने वाले दर्जी,लोहार राज कारीगर और कुम्हार के साथ साथ विभिन्न तरीके के कारीगरी का काम करने वाले लोगों कोप्रशिक्षण के साथ रोजगार के लिए ऋण भी मिलेगा और उनका भाग्य बदलेगा।इस योजना का लाभ अधिक से अधिक मिले इसके लिए भी हमारे कार्यकर्ताओं कोअधिक काम करने की जरूरत है।