


दौसा जिले के महुआ के हिंडौन रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए।
हादसे में राहगीर आसिफ अली (38) निवासी हिंडौन की मौत हो गई। वह पदयात्रा देख रहा था। इसके अलावा पदयात्रा में शामिल देवकीनंदन (36) निवासी गुर्जर मोहल्ला (महवा), मंगती जोगी (22) सलेमपुर (दौसा) और उसके डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई। लोडिंग टेंपो में सवार मध्यप्रदेश के कासगंज की निवासी गुलाब देवी (35) की भी हादसे में मौत हो गई। एक्सीडेंट में बिहार-मध्यप्रदेश के 6 लोग भी घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि टेम्पो में सवार परिवार कैला देवी से दर्शन कर वापस एमपी लौट रहे थे।लोक परिवहन बस ने ओवरटेक के प्रयास में टेम्पो को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने महुआ से भेरुजी हिंडौन जा रही पदयात्रा के यात्रियों को भी कुचल दिया। जिससे चार पदयात्रियों की मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक ने महुआ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।