Saturday, 29 August 2026

आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को, दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भागवत मान पहुंचे, नहीं पहुंची प्रियंका चोपड़ा


आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को, दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भागवत मान पहुंचे, नहीं पहुंची प्रियंका चोपड़ा

आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को शादी के बंधन में बन जाएंगे। उदयपुर में राघव चड्ढा लग्जरी नाव से बारात लेकर लेक पैलेस से लीला पैलेस होटल पहुंचेंगे। लीला पैलेस होटल मुख्य गार्डन में वरमाला के बाद सात फेरे होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भागवत मान में शरीक होने के लिए पहुंचे। परिवार जनों ने उनका माला पहनकर स्वागत किया। 


शनिवार को लेक पैलेस होटल में मेहंदी और शादी के अंदर रस में अदा की गई।महिला संगीत का आयोजन हुआ परिणीति व राघव की संगीत नाइट की थीम 90 के दशक के गानों पर थी। दूल्हा और दुल्हन के सभी परिवारजनों ने परफॉरमेंस दी।

वहीं खुद दूल्हा और दुल्हन की भी स्पेशल परफॉरमेंस हुई। डीजे सुमित सेठी ने मस्ती भरे माहौल में अपने म्यूजिक से और तड़का लगा दिया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। राघव की सिक्युरिटी में मेवाड़ भील कोर (बीएमसी) के 11 जवान भी लगाए। ये जवान बंदूक के साथ होटल लीला पैलेस में रहेंगे। इसके अलावा पंजाब से आए कमांडो भी राघव के आस-पास तैनात रहेंगे। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट के चलते होटल लीला के आस-पास और आस-पास की जगह पुलिस निगरानी में है। यहां लोकल पुलिस के 50 से ज्यादा जवानों को तैनात किया है।

मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी रहा। इनमें आप नेता संजय सिंह, राजनेता संजीव अरोड़ा, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, नेता विक्रमजीतसिंह साहनी, बिजनेसमैन अशोक मित्तल, ब्रह्मकुमारी की बीके शिवानी, डीजे सुमित आदि शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे।  राघव व परिणीति के परिवार के कई अन्य सदस्य भी पहुंचे। 

गौरतलब है कि शादी में परिणीति की बहन और फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नहीं आ पाई । उन्होंने छोटी बहन के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना पोस्ट किया।


Previous
Next

Related Posts