Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प महासभा स्थल की तैयारियों का लिया जायजा


भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प महासभा स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया में होने वाली ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी सांसद अरूण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दादिया में पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सभा स्थल पर पांडाल और पार्किंग सहित बैठक व्यवस्था की जानकारी ली।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश के चारों कौनों में चारों दिशाओं से ऐतिहासिक परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली थी। इन सभी यात्राओं का समापन हो चुका है, जिसमें चौथी यात्रा का समापन भी शुक्रवार को अलवर में हुआ। परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 सितंबर को दोहपर दो बजे जयपुर के दादिया में विशाल ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को संबोधित करेंगे। 

इस दौरान पांडाल की व्यवस्था देख रहे शैलेन्द्र भार्गव और सतीश सरीन भी मौजूद रहे।  


Previous
Next

Related Posts