


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में शुरू हुईचारों परिवर्तन यात्राओं का समापन 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर जिले के वाटिका के निकट दादिया गांव में होने वाली जन सभा मे होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के 200 विधानसभाओं में 8863 किलोमीटर चली। यह यात्रा त्रिनेत्र गणेश, बेणेश्वर धाम, रामदेवरा और गोगामेड़ी के चार प्रमुख श्रद्धा स्थलों से शुरू की गई यह जन.जन की यात्रा बन गई और परिवर्तन यात्रा प्रदेश की अयोग्य सरकार को हमेशा के लिए विदाई देने का ठोस कारण बनेगी।
शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. जोशी ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा नेताओं पर की गई टिप्पणी के आरोप में पलटवार करते हुए कहा कि एक किसान परिवार में जन्मा साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि जनता के मध्य उपस्थित होकर जनहित मुद्दों और विकास कार्यों पर अपनी बात रखें।
उन्होंने कहा कि मैं इस विषय परबहस करने को तैयार हूं। सभाओं में केवल कागज़ पर लिखा हुआ पढ़ लेने से तथ्य सत्य नहीं हो जाते। आज राहुल गांधी की सभा से पहले मेरे पास किसी कांग्रेसी नेता का फोन आया कि आज यह पक्का कांग्रेस पार्टी का कोई ना कोई भट्टा बिठाकर जाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर को आरोप लगाए हैं वह बिल्कुल निराधार हैं। आज केंद्र सरकार में ओबीसी के 27 मंत्री हैं, स्वयं प्रधानमंत्री ओबीसी समुदाय से आते हैं। नारी शक्ति वंदन बिल दोनों सदनों में आसानी से पारित होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के लिए कुछ बोलूं ठीक नहीं लगता। उन्होंने कहा कि राहुल जी की समझ इतनी है कि जो लिखकर दिया जाता है वही पढ़ते है। अच्छा होता वे प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और दुष्कर्म की घटनाओं पर बोलते, प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया है उस पर भी बोलते तो लगता कि प्रदेश की जनता के बारे में सोचा है। लेकिन राहुल गांधी ने सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के कारनामों पर पर्दा डालने का काम किया, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है, झांसे में आने वाली नहीं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री जगह-जगह होर्डिंग लगाए बैठे हैं और विजन-2030 के लिए सुझाव मांग रहे हैं। राजस्थान की जनता उनको सुझाव दे रही है कि आप घर बैठ जाइए, राजस्थान पीएम मोदी के हवाले कर दीजिए। विकास की दृष्टि से राजस्थान आगे पहुंच जाएगा।