


भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राजू बिस्ता ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खेद है कि आज राजस्थान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नक्शेकदम पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आबादी के एक विशेष वर्ग के तुष्टिकरण को बाकी सभी के मुकाबले प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि युवा निराश हैं और बेहतर रोजगार और आजीविका के अवसरों की तलाश में राज्य से बाहर पलायन करने को मजबूर हैं।
शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर युवा मोर्चा की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राजू बिस्ता ने कहा कि राजस्थान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का भी घर है। यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है, और इसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने विश्वास दिलाते हुए कहा युवा मोर्चा के बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. तेजस्वी सूर्या ने राज्य टीम को समर्थन प्रदान करने और अधिकतम युवाओं तक पहुंचने में सहायता करने के लिए मेरे नेतृत्व में 10 सदस्यीय भाजयुमो राष्ट्रीय टीम का गठन किया है। हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और तेजस्वी सूर्या के मार्गदर्शन में काम करेंगे।
उत्साही और ऊर्जावान टीम से मिलने के बाद, मुझे विश्वास है कि भाजयुमो राजस्थान राज्य में भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कारक बनने जा रहा है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी श्रीमती नेहा जोशी और अन्य की उपस्थिति में राजस्थान भाजयुमो राज्य नेताओं के साथ भाजयुमो राष्ट्रीय टीम के सदस्यों की बैठक की।