Saturday, 29 August 2026

प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के कार्यालय का नवीनीकरण, जोशी और पटेल ने किया शुभारंभ


प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के कार्यालय का नवीनीकरण, जोशी और पटेल ने किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग कार्यालय का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद विधिवत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री एंव राजस्थान के चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल ने फीता काटकर मीडिया विभाग कार्यालय का शुभारंभ किया। 

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि मीड़िया विभाग कार्यालय के नवीनीकरण के बाद कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तकनीकी उपकरण और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। शनिवार को शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मीडिया विभाग को शुभकामनांए दी। 

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मीडिया किसी भी संगठन की सबसे अहम और मजबूत कड़ी होता है। मीडिया को संचार माध्यमों का सबसे बेहतर जरिया माना जाता है। मौजूदा दौर में मीडिया की महती आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 


Previous
Next

Related Posts