Saturday, 29 August 2026

महर्षि दधीचि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें: राघवाचार्य


महर्षि दधीचि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें: राघवाचार्य

रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने कहा कि मानवता को बचाने के लिए महर्षि दधीचि के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना होगा। दधीचि के आदर्श ही इस युग में मानवता को बचा सकते हैं ।

सीकर बजाज रोड स्थित दधिमती मंदिर में आयोजित महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर शिवमठ धाम गाडोदा के महंत महावीर जति जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रतन जलधारी थे। जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राउरकेला के उद्योगपति राजकुमार शर्मा, श्रम आयुक्त सेवानिवृत्ति प्रेम प्रकाश शर्मा, डीएसपी शहर सुरेश दाधीच उपस्थित थे।

68 जनो ने किया रक्तदान दाधीच परिषद के मंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर 68 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया रक्तदान का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में ही हुआ जो प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 3:00 बजे तक रहा। जिसमें समाज के युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त दान दाताओं को परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए दोपहर में महिला मंडली द्वारा मंगल गीतों का कार्यक्रम आयोजित कर मां दधिमती को रिझाया गया।

अतिथियों का स्वागत परिषद के अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, मंत्री उमेश मिश्रा द्वारा किया गया और अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुलास तिवाड़ी ,कार्यकारिणी सदस्य नरसी मिश्रा, राजकुमार शर्मा, रमेश मिश्रा, सीताराम शर्मा ,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष बहड़ ,संजय कुमार खिरोड़, दीपक मिश्रा ,डॉ अनिल शर्मा ,सुशील तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष पवन मिश्रा ,सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे सायंकाल मंदिर प्रांगण में महा आरती का आयोजन किया गया।


    Previous
    Next

    Related Posts