


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वर्ष 2024 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो हम तत्काल महिला आरक्षण को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए संशोधन की जरूर पड़ेगी तो करेंगे।उन्होंने कहा कि जब तक ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के नए भवन शिलान्यास के अवसर पर खड़गे ने कहा कि नई संसद भवन के लोकार्पण अवसर पर राष्ट्रपति का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि जब संसद भवन का शिलान्यास किया गया था उसे समय भी रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति थे उन्हें भी शिलान्यास के समय नहीं बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कि वह छूट थेऔर अछूत के आने से अशुद्ध हो जाता है और वह गंगाजल से धोने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दलित और आदिवासी को वोटो के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें अहमियत नहीं देते।
खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में मतभेद होने की बात कही और उसे समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब पार्टी मजबूत स्थिति में होगी तो ही सरकार नहीं बनेगी नहीं तो कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंनेपार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतभेद बुलाकर एकता के साथ काम करने की सलाह दी।उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नाराज साथी को मनाओ और सरकार के कामों कोआम लोगों के घर-घर तक ले जाकर के वापस से सरकार बनाने का कम करो।