Saturday, 29 August 2026

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा का जन्मदिन


सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा का जन्मदिन

राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा के जन्मदिन पर शुक्रवार को सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। मालवीय नगर विधानसभा तथा जयपुर शहर के उनके हजारों कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया।

अरोड़ा के निवास पर सवेरे तड़के से ही समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। स्कूल के बच्चों, करतारपुरा और मानसिंह पुरा क्षेत्र की महिलाओं, बरकत नगर क्षेत्र के व्यापारियों तथा मालवीय नगर विधानसभा के आमजन ने बड़े उत्साह के साथ अरोड़ा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर लालकोठी स्थित अंबेडकर पार्क के पास अपेक्स इन्टरनेशल स्कूल में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें हृदय, महिलाओं, दांत तथा सामान्य बीमारियों संबंधित रोगों का निःशुल्क परामर्श अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दिया गया। इस शिविर में क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हुए। संध्या के समय अंगदाता स्मारक पहुँचकर अरोड़ा ने अंगदताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि राजीव अरोड़ा अंगदान की मुहिम से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंगदान कर किसी के जीवन को बचाना पुनीत और महान कार्य हैं, सभी को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए।

राजीव अरोड़ा के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा करतारपुरा में देश भक्ति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मालवीय नगर विधानसभा और जयपुर के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोगों ने इस आयोजन में शामिल होकर अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


    Previous
    Next

    Related Posts