


सांगानेर से भाजपा विधायक जयपुर डॉ.अशोक लाहोटी ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता, बीसलपुर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को PRN के प्रथम और द्वितीय पैकेज में टूटी सड़कों को लेकर क्षेत्र के चेयरमैन, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी व विकास समिति के पदाधिकारियों और आमजन को साथ लेकर ज्ञापन दिया ।
भाजपा विधायकडॉ.लाहोटी ने बताया कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में जीवन मिशन के अन्तर्गत PRN प्रथम पैकेज में 200 किमी. सडकें पानी की लाईने बिछाते समय पूर्ण रूप से टूट चुकी है। जिसमें 75 किमी. की मुख्य सेक्टर रोडे शामिल हैं। जलदाय विभाग के द्वारा जेडीए में पेचवर्क के नाम पर 35 करोड़ की राशि जमा करवाई गई थी जबकि उक्त राशि से पेचवर्क कार्य भी नही हो पाएगा। मौके पर सभी सड़के पूर्ण रूप से टूट चुकी है। उक्त सभी सड़के बनाने में लगभग 150 करोड़ खर्च होंगे।
भाजपा विधायकडॉ.लाहोटी ने बताया कि द्वितीय पैकेज में डिग्गी रोड़ से टोंक रोड़ तक 350 किमी पाईप लाईने डाली जा रही है। ज्यादातर पाईप लाईने सड़को के बीच में से डाली गई हैं जिससे सड़के पूर्ण रूप टूट चुकी हैं। इनमें पेचवर्क नही हो सकता उक्त सड़के नई बनेगी। PHED के द्वारा पेचवर्क के नाम पर मात्र 19 करोड़ ही जेडीए में जमा करवाए हैं। जबकि इन सड़को को बनने में लगभग 140 करोड़ की लागत आएगी।
भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने बताया कि प्रथम पैकेज और द्वितीय पैकेज में डाली गई पानी लाईनो से उक्त क्षेत्रो में टूटी समस्त सड़को को अविलम्ब बनाकर आमजन को राहत प्रदान करें।