


आरटीडीसी चैयरमैन धर्मेद्र सिंह राठौड ने शुक्रवार को जयपुर में पर्यटन भवन कार्यालय में पर्यटन विकास से सम्बन्धित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन श्रीमती गायत्री राठौड़, एमडी आरटीडीसी विजयपाल सिंह, कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र सिंह, कार्यकारी निदेशक वित्त धीरज सिसोदिया, कार्यकारी निदेशक वर्क्स माधव शर्मा सहित राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राठौड ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान अब आगे है प्रदेश के चहुमंखी विकास के लिए विजन 2030 की तर्ज पर राजस्थान में पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है।