


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के भाग्य को बदलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पारित होने के बाद नारी शक्ति में विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब संभव मोदी के कारण नहीं हुआ है बल्कि आपका वोट के कारण हुआ है क्योंकि देश में स्थाईऔर मजबूत सरकार मिली उसी का परिणाम है कि यह दिन आज हम सब के बीच आया है।
शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर महिलाओं द्वारा पीएम मोदी के अभिनंदन समारोह में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी को खुला आसमान देने का दिन है उन्होंने कहा कि 9 साल मेंउनकी सरकार ने अनेकों ऐसी योजनाएं दी है जिसका कारण महिलाओं का विकास संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि पहले महिला बल आरक्षण के नाम पर महिलाओं को अपमान किया गया।उन्होंने कहा कि लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से भी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि नई संसद भवन में 20 और 21 सितंबर कोहम सब ने नया इतिहास बनते देखा है।उन्होंने कहा किसंसद भवन में पक्षपक्ष की सीमा से ऊपर उठकर सभी ने सहयोग कियाऔरयह अधिनियम पारित हो पाया है।