Saturday, 29 August 2026

असम में उदयपुर के कन्हैयालाल जैसी घटना होती तो 10 मिनट में हिसाब बराबर कर दिया जाता : हिमंता बिस्वा


असम में उदयपुर के कन्हैयालाल जैसी घटना होती तो 10 मिनट में हिसाब बराबर कर दिया जाता : हिमंता बिस्वा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह कहकर सबको चौंका दिया किअगर असम में उदयपुर के कन्हैयालाल जैसी घटना होती तो 10 मिनट में हिसाब बराबर कर दिया जाता।उन्होंने कहा कि 10 मिनट बाद तो टीवी पर कांड की न्यूज़ चलने लगती। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जैसे लोग कुर्सी पर बैठे हैंऔर राहुल गांधी जैसे नेता के कारण हीहिंदुओं की यह दुर्दशा हुई है।

गुरुवार को कोटा नयापुरा स्थित स्टेडियम में परिवर्तन रैली की जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा यह बात कही।उन्होंने कहा कि मैं 22 साल कांग्रेस में रहा हूं। कांग्रेस चुनाव से पहले कोई न कोई बांटने की स्कीम निकालती है, फिर उससे ही चुनाव का खर्चा निकाल लेती है। अन्नपूर्णा पैकेट गरीबों के लिए नहीं है, ये किसी की जेब गरम करने के लिए है। अगर गरीबों के लिए अन्नपूर्णा पैकेट निकलना था तो 5 साल पहले क्यों नहीं निकाला? चुनाव के दो दिन बाद ये सब स्कीमें बंद हो जाएंगी। ऐसे में लोगों को क्या फायदा? 

असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी राजस्थान आकर किसान कर्ज माफी का वादा करके गए थे जिसे वह भूल चुके हैं, लेकिन राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। असम में महज ढाई साल में सर्वागीण विकास हुआ, हमारी पार्टी की सरकार ने 17 लाख महिलाओं के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर के जरिये 1250 रुपये प्रतिमाह डालने का काम शुरू किया है। सरकार बनने के एक महीने बाद ही हमने ये योजना शुरू की, क्योंकि हम गहलोत सरकार की तरह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते ना ही हम चुनाव देखकर मुफ्त योजना चलाते हैं। 

असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सनातन विरोधी है। दक्षिण भारत के नेता स्टालिन के बेटे सनातन विरोधी बयान देते हैं, और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बेटे सनातन को बीमारी बता रहे हैं। देश की 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद से 2024 में केंद्र में तीसरी बार मोदी  सरकार बनने जा रही है जिसकी शुरुआत 2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार बनाकर  होगी। 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत की सरकार केवल विज्ञापन वाली सरकार है। हमारी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाया, और पीएम मोदी ने राजस्थान में बहुतायत में होने वाले बाजरे समेत मोटे अनाज को श्री अन्न के रूप में वैश्विक पहचान दिलाई। इसके अलावा समर्थन मूल्य तय करने की घोषणा भी की, राजस्थान में गहलोत सरकार के शासन में  किसान पीढ़ी दर पीढ़ी परेशान होता रहा। 

यात्रा में मीडिया सहयोग कविराज सेठी ने बताया कि समापन सभा में यात्रा संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया यात्रा सहसंयोजक प्रमोद सामर ने हेमंत बिस्वा शर्मा का स्वागत किया ,इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष कोटा संभाग प्रभारी मुकेश भाजपा प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर भाजपा विधायक मदन दिलावर, कल्पना देवी, अशोक डोगरा ,चंद्रकांता मेघवाल, कोटा शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, कोटा भाजपा नेता हिरेन्द्र शर्मा, यात्रा आईटी प्रमुख सचिन मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts