Saturday, 29 August 2026

परिवर्तन संकल्प यात्रा के परिणाम स्पष्ट, राजस्थान को चाहिए डबल इंजन की भाजपा सरकार: पुष्कर सिंह धामी


परिवर्तन संकल्प यात्रा के परिणाम स्पष्ट, राजस्थान को चाहिए डबल इंजन की भाजपा सरकार: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्थान प्राकर्तिक सौंदर्य और खनिज संपदा उसे भरपूर है पूर्ववर्ती सरकार ने विकास की गंगा बहाने का काम किया है राजस्थान में जो हमारा स्वागत हुआ है उस से मैं अभिभूत हूं। 

उत्तराखंड के सीएम धामी ने परिवर्तन यात्रा के दौरान  कोटा  जिले के ग्रामीण क्षेत्र की डग विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया , रामगंज मंडी विधानसभा में अंबेडकर सर्किल , सांगोद में कनवास में स्वागत  सभाए संबोधित की, साथ ही पाटन, डग,सांगोद,और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में अनेको स्थानों स्वगात पॉइंट पर स्वागत किया।

धामी ने कहा कि पिछले पास सालों से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की दशा और दिशा बदलने का महापाप किया है और इस माह पाप की सजा राजस्थान की जनता आने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सजा देने का काम करेगी। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने केदारनाथ जाने के लिए रोपवे तैयार कर दिया एक कठिन यात्रा में चार पांच दिन लग जाते थे ,चारों धाम पर जाने के लिए बड़ी बड़ी सड़कों का निर्माण कर दिया है उत्तराखंड में अब तेज से रेल दौड़ रही हे रेल  बिछाने का काम भी उत्तराखंड में हो रहा है।  

धामी ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप सब लाल डायरी के बारे में जानते हैं आप इससे भली-भांति परिचित हैं इसलिए कांग्रेस को स्पष्ट बता देना चाहता हूं कि राजस्थान की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है, जब उत्तराखंड में बैठकर हम राजस्थान में हो रहे बढ़ते अपराध अराजकता और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सुनते हैं तो हमारा मन व्यथित होता है राजस्थान देश में महिला बलात्कार और अपराध में नंबर वन राज्य बन चुका है गहलोत सरकार के लिए है शर्मनाक बात है। 

परिवर्तन संकल्प यात्रा के कोटा देहात कार्यक्रम के दौरान यात्रा संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, झालावाड़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ , कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह गोचर, भाजपा प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर भाजपा विधायक नरेंद्र  नागर, कालूराम मेघवाल, लाडपुरा विधायक कल्पना सिंह समिति प्रदेश एवं जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts