Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के नए भवन शिलान्यास समारोह स्थल का सीएम गहलोत के साथ प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने लिया जायजा


कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के नए भवन शिलान्यास समारोह   स्थल का सीएम गहलोत के साथ प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने लिया जायजा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित नवीन भवन के शिलान्यासके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी 23 सितम्बर को जयपुर आएंगे एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ अध्यक्ष, मण्डल कांग्रेस कमेटियां, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, जिला कांग्रेस कमेटियां  और प्रदेश पदाधिकारियों के संयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानसरोवर के अरावली मार्ग एवं वीर तेजाजी रोड़ के मध्य स्थित सभास्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेशभर में सम्मेलन में भाग लेने आ रहे कार्यकर्ताओं के आगमन, परिवहन एवं सुविधाओं को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की।

चतुर्वेदी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर की बूथ कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मण्डल, ब्लॉक, जिला कांग्रेस कमेटियों एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही कांग्रेस परिवार के सदस्यगण, वरिष्ठ नेतागणों सहित लाखों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर बूथ कांग्रेस कमेटियों एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे।


Previous
Next

Related Posts