Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी के चेयरमैन डॉ. सीपी जोशी ने ली बैठक


कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी के चेयरमैन डॉ. सीपी जोशी ने ली बैठक

राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम, 7, अस्पताल रोड़, जयपुर में समिति के चेयरमेन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति संयोजक प्रो. गौरव वल्लभ, सह-संयोजक पुखराज पाराशर  और टीकाराम मीणा सहित सभी सदस्यों ने शामिल होकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में समिति के सदस्यों जिनमें पूर्व वाइस चांसलर, पूर्व नौकरशाह तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं शामिल है, ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु राजस्थान सरकार की अनुकरणीय जन-कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना इत्यादि जिनका अध्ययन करने हेतु अन्य प्रदेशों की सरकार के प्रतिनिधिमंडल राजस्थान आए हैं तथा समाज के सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभ मिला है। इसी कार्य को जारी रखते हुए समाज के हर व्यक्ति को लाभान्वित करने तथा प्रदेश की सभी समस्याओं के निदान को दर्शाने वाला वचन पत्र जारी किया जाएं। 

बैठक में सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव हेतु जारी घोषणा पत्र को राजस्थान सरकार का दस्तावेज बनाया जाकर 94 प्रतिशत से अधिक वादों को पूर्ण किया गया है। बैठक में समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का वचन पत्र विधानसभा चुनाव हेतु जारी किया जाएगा। 


Previous
Next

Related Posts