Saturday, 29 August 2026

गरीब, किसान, महिला, युवा और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाने का जनता ने मन बना लिया हैः केशवप्रसाद मौर्य


गरीब, किसान, महिला, युवा और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाने का जनता ने मन बना लिया हैः केशवप्रसाद मौर्य

भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान गुरुवार को जोधपुर में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीब, किसान, महिला और दलित विरोधी सरकार है। यह सरकार  माफिया लोगों की समर्थक सरकार है, इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश में चारों दिशाओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को मैं भी अलवर की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुआ था, जनता में इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। यह सब देखने के बाद स्पष्ट है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। 

गुरुवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी तो हम उत्तरप्रदेश में 80 में से 73 शीट दिला पाए लेकिन राजस्थान की जनता ने दो बार सभी 25 शीटें भाजपा के खाते में डालने का काम किया। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में जनता के साथ जो वादे किए वे सभी पूरी तरह झूठे और खोखले निकले। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है धोखा हुआ है, इसलिए जनता कांग्रेस को हटाकर भाजपा को ला रही है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार पौने पांच साल जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई और जब चुनाव नजदीक हैं तो मुफ्त की घोषणाओं और योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। आप सभी इस बात के गवाह हैं कि जैसे मैं उत्तरप्रदेश से आता हमारे वहां 96-97 रूपए लीटर पेट्रोल है, लेकिन राजस्थान में यही पेट्रोल 108-109 रूपए प्रति लीटर मिल रहा है। इस सरकार ने 11 रूपए अधिक लेकर जनता को लूटने का काम किया है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का आपस में गहरा नाता है, पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता को लूटने का जवाब तो कांग्रेस को देना ही होगा। जनता 2018 के चुनाव में कांग्रेस के बहकावे में आ गई थी, इस बार जनता इस तरह की भूल नहीं करेगी। 

प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, मीडिया से अशोक सिंह शेखावत मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts