Saturday, 29 August 2026

बीकानेर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस के पिकअप ने टक्कर मारी, एक दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर


बीकानेर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस के पिकअप ने टक्कर मारी, एक दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

बीकानेर में जयपुर रोड पर दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल कि बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं इसमें से दो की हालत गंभीर है। घायल बच्चों का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी । यह बस इसी कॉलोनी में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की है। बस स्कूल की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों को सीट, सैंडल और पस्त जोरदार टक्कर लगी है बस के सभी शीशे टूट गए हैं। टक्कर के बाद घायल बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है दो बच्चों की गंभीर स्थिति है। 

घायल बच्चों में मोनिका, खुशबू,आदित्य, निशा, कुलदीप, भाविका, युवराज, रिद्धि,खुशी विश्नोई,उर्वी और खुशी शामिल है।

    Previous
    Next

    Related Posts