Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे रामनगर मेट्रो रेलवे स्टेशन से बड़ी चौपड़ तक करेंगे यात्राकर शिलान्यास स्थल तक पहुंचेंगे


सीएम गहलोत गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे रामनगर मेट्रो रेलवे स्टेशन से बड़ी चौपड़ तक करेंगे यात्राकर शिलान्यास  स्थल तक पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो ट्रैक के शिलान्यास समारोह के लिए मेट्रो से रामनगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर12 बजे बड़ी चौपड़ तक सफर करेंगे और शिलान्यास स्थल तक पहुंचेंगे। इस दौरान वह मेट्रो यात्रियों से बातचीत कर मेट्रो की कमियां और सुविधाओं के अनुभव के बारे में यात्रियों से बातचीत करेंगे। 

सीएम गहलोत के साथ खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी और विधायक रफीक खान और अमीन खान भी  साथ रहने की बात भी कही जा रही है।

गुरुवार को सीएम गहलोत जयपुर शहर के करीब 1450 करोड रु के विकास कार्यों का लोकार्पण  और शिलान्यास किया जाएगा।

सीएम गहलोत की मेट्रो यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मेट्रो स्टेशन की सघन से जांच की जा रही है और संदेश लोगों पर निगाह रखी जा रही है। खासकर जब  गहलोत दोपहर यात्रा करेंगे तो मानसरोवर मेट्रो रेलवे स्टेशन से सभी स्टेशनों पर विशेष पुलिस व्यवस्था की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts