Saturday, 29 August 2026

देश में पहली बार पीएम मोदी की सभा “परिवर्तन संकल्प महासभा” की व्यवस्थाओं का जिम्मा सँभालेगी महिलाए: भजनलाल


देश में पहली बार पीएम मोदी की सभा  “परिवर्तन संकल्प महासभा” की व्यवस्थाओं का जिम्मा सँभालेगी महिलाए: भजनलाल

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रदेशभर में मिले जनसमर्थन और जनआशीर्वाद के बाद आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर के दादिया में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा की  व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिलाओं को देने का निर्णय किया है।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि आगामी 25 सितंबर को परिवर्तन संकल्प महासभा ग्राम दादिया में होगी, जिसमें पीएम मोदी दोहपर दो बजे महासभा को संबोधित करेंगे। इस महासभा में प्रदेश के प्रत्येक शक्ति केन्द्र, बूथ कार्यकर्ता, मंडल और जिला कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के सभी निकाय, पंचायत और सहकारिता सदस्य और जनप्रतिनिधि भी महासभा में भाग लेंगे। इस महासभा के लिए तीन संभागों जयपुर, अजमेर और भरतपुर के बूथ समिति के कार्यकर्ता भी महासभा में भाग लेंगे। सभास्थल के लिए पांडाल और पार्किंग का काम चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इस बार पीएम मोदी की सभा के लिए पांडाल की सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा महिलाओं को दिया गया है। जिसमें पांडाल की बैठक व्यवस्था, पार्किंग से लेकर जलसेवा और अन्य व्यवस्था से संबधित कार्य शामिल हैं। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प महासभा के लिए दादिया गांव का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां रिंग रोड़ से चारों ओर से आने में सुविधा होगी जिसमें अजमेर रोड़ से रिंग रोड़ होते हुए लोग आ सकते हैं, वहीं टोंक रोड़ से आने वाले लोग बीलवा होते हुए आ सकते हैं, आगरा रोड़ से आने वाले लोग कानौता होते हुए सभास्थल पहुंच सकेंगे इसके अलावा सीकर रोड़ से आने वाले लोग झोटवाड़ा होते हुए रिंग रोड़ पकड़ सकते हैं।

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती भी है। जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था जहां उनका संग्रहालय बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के धानक्या में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभास्थल पर पहुंचेेगे।

जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर प्रदेश की जनता परिवर्तन का जनमानस बना चुकी है। मंगलवार को देश के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का दिन था। जब प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल रखा। 

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदन  में रखने  के बाद से देशभर की महिलाओं में बेहद उत्साह और जोश है। मेरे पास काफी जगहों से महिलाओं के फोन आ रहे हैं। जिसमें भीलवाड़ा, अजमेर से महिलाओं ने कहा है कि हम भी पीएम मोदी की सभा में आने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब परिवर्तन संकल्प महासभा की व्यवस्था का जिम्मा भी महिलाओं को ही दिया  क्याहै। इससे स्पष्ट है कि नारियों के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी कितने संकल्पबद्ध हैं। 

Previous
Next

Related Posts