Saturday, 29 August 2026

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित,विधेयक के पक्ष में 454 मत पड़े दो ने खिलाफ वोट डालें


लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित,विधेयक के पक्ष में 454 मत पड़े दो ने खिलाफ वोट डालें

आखिर लोकसभा में  बुधवार 20 सितंबर को 7 घंटे की लंबी बहस के बाद नारी शक्ति वंदन विधेयक दो तिहाई बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बिल को पारित करने का प्रस्ताव रखा तो ओवैसी की ओर से इस बिल पर मत विभाजन की मांग रखी गई। उनकी मांग  पर लोकसभा में वोटिंग कराई गई और इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 मत पड़े।  इसके बाद इसे पारित कर दिया गया। 

अब नारी शक्ति वंदन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहां पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह बिल कानून का रूप धारण कर लेगा।


    Previous
    Next

    Related Posts