


कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लोगों का सपना था और वह सपना साकार होने जा रहा है। इसके लिए मुझे खुशी है ।
उन्होंने कहा किस्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।
सोनिया गांधी ने कहा किकांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।