Saturday, 29 August 2026

खाटूश्याम मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 21 सितंबर की रात 10:30 बजे से 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक रहेगा बंद


खाटूश्याम मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 21 सितंबर की रात 10:30 बजे से 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम का मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 21 सितंबर की रात 10:30 बजे से 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। श्री श्याम मन्दिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि 22 सितंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक की जाएगी। ऐसे में 22 सितंबर को शाम 5 बजे बाद दर्शन शुरू होंगे।

मंदिर कमेटी ने बताया कि विशेष पर्वों पर बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाता है। ऐसे में मंदिर को 21 सितंबर की रात 10:30 बजे से दर्शनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 22 सितंबर को शाम 5 बजे दर्शन शुरू होंगे।

श्री श्याम मन्दिर कमेटी ने विनम्र अपील करते हुए आदेश जारी किया कि सभी श्याम भक्तों से अपील की जाती है कि 22.09.2023 को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन 21.09.2023 को रात्रि 10.30 बजे से बंद कर 22.09.2023 को सांय 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे।


    Previous
    Next

    Related Posts