


ज़ी न्यूज़ नेशनल एडिटर डिजिटल रीजनल मनोज माथुर के निधन पर सोमवार को नोएडा में देर रात हो गया था। माथुर की शवयात्रा बुधवार को उनके पैतृक शहर अजमेर में उनके निवास स्थान से सुबह निकाली गई। इस शव यात्रा में शहर के पत्रकार और आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
मनोज माथुर की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान A-160 एमडी कॉलोनी, शीतला माता मंदिर वाली गली नाका मदार अजमेर से नाका मदार स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया ।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज, सीडब्ल्यूसी कांग्रेस के सदस्य सचिन पायलट, भाजपा के नेता ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया,आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर,विधायक अनिता भदेल वासुदेव देवनानी सहित विभिन्न नेताओं मंत्रियों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।