


विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की तारीख नजदीक आती जा रही है इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे अपने सरकारी निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस कैबिनेट की बैठक में 1 दर्जन से अधिक विभागों के कई मसले तय कर निर्णय लिया जाएगा। सीएम गहलोत द्वारा कई बोर्ड बनाने की घोषणा की है उसकी घोषणा पर मोहर लगाई जा सकती है !
सीएम गहलोत की 25 सितंबर से शुरू होने वाली आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी उनके प्रभार वाले जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।इस कैबिनेट की बैठक में राजनीतिक तौर पर फायदा पहुंचाने वाले के इन्हें होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को कोटा में कैबिनेट की बैठक होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर स्थगित कर दी गई थी।