


चोमू के रहने वाले 17 वर्षीय लड़का स्कूल की पढ़ाई से परेशान होकर घर से शनिवार को भाग गया । भागने से पहले उसने एक पत्र लिख कर छोड़ा विद्वान आदमी बन गया तो कर आऊंगा। वह अपने साथ ₹2000 भी ले गया। एक दिन में ही परेशान हो जाने के बाद वह घर लौट आया।
लड़के की मां ने चोमू पुलिस थाने में रविवार को उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट ने माने घर पर छोड़े गए पत्र की प्रति भी पुलिस को दी उसमें लिखा था मैं घर से अपनी मर्जी से जा रहा हूं और मेरे घर वालों को परेशान मत करना। साथ ही अपनी मां को यह भी लिखा कि वह यह बता दे कि पढ़ाई करने बाहर गया है।
17 वर्षीय नाबालिक लड़के के पिता बाहर नौकरी करते हैं ऐसे में मां ने उस बेटे को पढ़ाई के लिए डांट दिया था और इसी से नाराज होकर घर से चला गया था। उसको अपनी गलती का एहसास हुआ और वह एक रात बाद ही घर लौट आया। यह युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता है। लड़के के वापस आ जाने के बाद घर में खुशी का माहौल है और वह अब उसे समझा रहे हैं कि ऐसा भविष्य में नहीं करेगा। पुलिस ने भी घर पहुंचने की सूचना के बाद राहत की सांस ली है।