Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को तैयारियों का लेंगे जायजा


पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को तैयारियों का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर आ रहे हैं। उनकी जनसभा में 5 लाख  लोगों  के लाने की तैयारी भाजपा जोर शोर से कर रही है। भाजपा ने प्रदेश के 52 हजार वोटों से प्रत्येक से 10 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में लाने का लक्ष्य तय कर रखा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को जयपुर आएंगे। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी परिवर्तन यात्रा के समापन पर जनसभा से पहले जयपुर की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है।

परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर पीएम मोदी 25 सितंबर को जयपुर के बाहरी इलाके में रैली जयपुर रिंग रोड (वाटिका) होगा। राजस्थान में 52 हजार बूथ हैं और हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया है।


Previous
Next

Related Posts