


जी टीवी नोएडा में कार्यरत टीवी के वरिष्ठ पत्रकार मनोज माथुर का सोमवार देर रात को हार्ड अटैक आने के कारण मौत हो गई। नोएडा में वह अकेले ही रहते थे। उनका परिवार जयपुर में रह रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट जारी कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
इस दुखद समाचार के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई। राजस्थान का पंछी डिजिटल वेबसाइट परिवार उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।