


जयपुर में “बी स्मार्ट इन्स्टीट्यूट” के नाम से पॉलिटिकल ग्रूमिंग और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का शुरू हो गया है। जिसमें विविध क्षेत्रों में कार्यरत प्रखर वक्ता, राजनीतिज्ञ, एंकर और मीडिया कर्मी योगेन्द्र गुप्ता राजनीति से सम्बन्धित विभिन्न तरह की ट्रेनिंग देंगे !
योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजनीतिक क्षेत्र में आने वाले नए इच्छुक व पहले से कार्यरत व्यक्तियों को राजनीति से सम्बन्धित विभिन्न विधाओं को समझना व जानना आवश्यक है, लेकिन राजस्थान में ऐसा कोई भी ट्रेनिंग सेंटर नहीं है जहाँ पर इस तरह की ट्रेनिंग उपलब्ध हो । राजनीति में सफलता के लिए प्रखर वक्ता होने के साथ – साथ मीडिया सहित राजनीति के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी का होना आवश्यक है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग में चुनावी व राजनीतिक भाषण देने, टीवी पर लाइव डिबेट, इंटरव्यू व बाईट देने, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल व वेब मीडिया की कार्य पद्धति, प्रेस कॉन्फ्रेंस टेक्निकल से लेकर विभिन्न पब्लिसिटी टूल्स, प्रचार सामग्री तथा उनके उपयोग सहित कई विषयों की ट्रेनिंग उपलब्ध होगी । ट्रेनिंग मॉड्यूल में इंटिग्रेटेड ट्रेनिंग और सेगमेंट वाइज ट्रेनिंग दोनों ही उपलब्ध होंगी।
ट्रेनिंग मेथड के बारे में जानकारी देते हुए गुप्ता ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी तरह से प्रैक्टिकल होगी जिसके टीवी चैनल, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा कार्यकर्ता मीटिंग जैसे अहसास के लिए साउंड प्रूफ हाईटेक क्लास रूम बनाया गया है जिसमें साउंड, विभिन्न तरह के माइक्रोफोन, कैमरा, क्रोमा सहित आवश्यक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी पर उद्घोषक के रूप में कार्य कर चुके योगेन्द्र गुप्ता एमएनआईटी जैसी शैक्षणिक संस्था के एंटरप्रीन्योर्शिप डवलपमेंट सेल में ट्रेनर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । राजनीतिक क्षेत्र की बात करें अगर तो योगेंद्र गुप्ता वर्तमान में आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता हैं । पूर्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता रह चुके गुप्ता जाने–माने एंकर भी रहे हैं ।
“बी स्मार्ट इन्स्टीट्यूट” की संस्थापक मंजू गुप्ता ने कहा कि इन्स्टीट्यूट में राजनीति के आलावा कम्युनिकेशन स्किल, पब्लिक स्पीकिंग तथा प्रोफेशनल एंकरिंग की जनरल ट्रेनिंग भी उपलब्ध होगी । आज के युग में इंटरनेट और मोबाइल के कारण बड़ी संख्या में युवा इन्ट्रोवर्ट होते हुए स्टेज व माइक्रोफोन फियर तथा सोशल एन्जाइटी से ग्रसित है । इन्स्टीट्यूट में ट्रेनिंग के दौरान स्टूडेंट में स्टेज व माइक्रोफोन फियर तथा सोशल एन्जाइटी ख़त्म करते हुए नया आत्मविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जाएगा ।
भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते मंजू गुप्ता ने कहा कि हम व्यक्तित्व विकास में सहायक विभिन्न विषयों की ऑनलाइन व ऑफलाइन शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग भी शुरू करने जा रहे हैं । इसके आलावा स्टूडेंट को सही करियर पाथ चुनने में मदद करने से लेकर इलेक्शन मैनेजमेंट के तहत चुनावों से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं भी हमारे यहाँ उपलब्ध होंगी। लम्बे समय से ईवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत मंजू गुप्ता ने कहा कि निकट भविष्य में हम ईवेंट मेनेजमेंट जैसी कई रोजगार परक ट्रेनिंग शुरू करने के बारे में भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं ।