Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ईस्टर्न कैनल परियोजना को लेकर 25 सितंबर से पांच दिवसीय निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा


 सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ईस्टर्न कैनल परियोजना को लेकर 25 सितंबर से  पांच दिवसीय निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा

ईस्टर्न कैनल परियोजना के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने नेतृत्व में कांग्रेस 25 से 29 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में यात्रा निकालने की रणनीति तैयार की है।  इस यात्रा को जन आशीर्वाद का नाम दिया जाएगा। रविवार को  हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शीर्ष नेताओं के समक्ष प्रेजेंटेशन भी दिया।

पूर्वी राजस्थान में 5 दिन निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज जयपुर या दौसा से किया जाएगा, जिसमें सीएम  गहलोत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री-विधायकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का समापन अजमेर जिले में करने पर विचार किया जा रहा है है। 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में विधानसभा की 86 सीटें पर ईआरसीपी के बहाने कांग्रेस  अपना धरातल मजबूत करने का काम करेगी है।  जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस जनता को ईआरसीपी पर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी से अवगत करवाएगी साथ कांग्रेस सरकार ने इस योजना के लिए क्या-क्या कदम उठाएं हैं उससे वहां के लोगों का अवगत करें जाएगा।

5 दिन निकलने वाली  जन आशीर्वाद यात्रा के लिए हाईटेक रथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत, डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में छोटी-बड़ी जन सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे कि कांग्रेस ईआरसीपी के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की जा सके।

Previous
Next

Related Posts