


अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मनरेगा के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के संगठन को ले जाएं। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में शहरी क्षेत्र में भी मनरेगा का कार्य शुरू किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि पार्टी के लिए कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ही हम पार्टी को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए हमें ईमानदारी के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का काम करना है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वरुण पुरोहित के पदभार ग्रहण कराने के लिए आयोजित प्रदेश और जिला तथा ब्लॉक स्तर के नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विधानसभा के चुनाव में संगठन की ताकत दिखानी है और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए हमें ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. वरुण पुरोहित को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आगामी 1 माह में इस संगठन का पुनर्गठन करें और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुटता रखकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए गांव और ढाणी में अपने कार्य को फैलाने का आग्रह किया।
केकेसी का 1 महीने में प्रदेश में होगा संगठन का पुनर्गठन, अक्टूबर में करेंगे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन: डॉ. वरुण पुरोहित
संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वरुण पुरोहित ने कहा कि आगामी एक माह में ही पूरे प्रदेश में केकेसी का नए सिरे से संगठन पुनर्गठित कर दिया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर माह में जयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को फिर से बुलाया जाएगा और कांग्रेस के नेताओं को भी यह जताने का प्रयास किया जाएगा कि आप संगठन उनके लिए जरूरी है। उन्होंने प्रदेशभर से आए हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संगठन के अच्छे कार्यकर्ताओं के नाम 10 दिन में मुझे प्रेषित करें जिससे कि संगठन का पुनर्गठन किया जा सके।
बैठक की शुरुआत में केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज का प्रदेश अध्यक्ष डॉ वरुण पुरोहित ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रबल प्रताप शाही,नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर रईस इदरीसी रईस इदरीसी, कॉर्डिनेटर दस्तकारअंकित प्रधान नेशनल एग्जीक्यूटिव मेम्बर सूरजमल कर्दम राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ,मोहम्मद अयूब , शफी मोहम्मद , जिला अध्यक्ष शाइस्ता अली , पारस जैन ,वार्ड 114 पार्षद हाजी जाकिर हाफिज , जगदीश प्रसाद मीणा सहित सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने संकल्प लिया कि वे संगठन के पुनर्गठन को पहली प्राथमिकता देकर काम करेंगे।
इस अवसर पर केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.उदित राज ने इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वरुण पुरोहित का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश सचिव अकील अहमद एवं गौरव वर्मा ने किया।