Saturday, 29 August 2026

अंतर्राष्ट्रीय रेशलर प्रिया सिंह मेघवाल हुई आरएलपी में शामिल


अंतर्राष्ट्रीय रेशलर प्रिया सिंह मेघवाल हुई आरएलपी में शामिल

जयपुर अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने शनिवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  (आरएलपी) के मुख्यालय पर आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पार्टी परिवार में सम्मिलित हुई,अनुसूचित जाति वर्ग की होनहार प्रतिभा का पार्टी परिवार में शामिल होना गौरव का विषय है।उन्होंने कहा की राजस्थान का प्रत्येक वर्ग नई उम्मीदों के साथ आरएलपी परिवार से जुड़ रहा है ।

उदयपुर में भी भाजपा नेता हुई आर एल पी में शामिल

उदयपुर में भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष विद्या मेघवाल ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की,इस अवसर पर आरएलपी नेता उदयलाल डांगी भी मौजूद रहे।


एंबुलेंस कार्मिकों ने आरएलपी प्रमुख बेनीवाल को दिया ज्ञापन

सांसद बेनीवाल के जयपुर स्थित आवास पर आंदोलित एंबुलेंस कार्मिकों ने ज्ञापन दिया। वहीं अस्थाई,निविदा ,प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे निविदा नर्सेज़ कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को यूटीबी/एनएचएम संविदा कैडर  में शामिल कर आरएलएसडीसी बोर्ड का गठन कर वेतन विसंगति के संबंध में ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल ने दिया।

    Previous
    Next

    Related Posts