Saturday, 29 August 2026

रामदेव का 639 वा मेला शुरू, भक्तों कीआवक बढ़ी


  रामदेव का 639 वा मेला शुरू, भक्तों कीआवक बढ़ी

जैसलमेर जिले के पोकरण के रामदेवरा में बाबा रामदेव का 639 वा मेला रविवार सुबह 4:00 बजे आरती के साथ ही विधिवत रूप से शुरु हो गया। अब भक्तों के आने का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। 

प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ श्रद्धालुओं की ओर से रविवार सुबह 3 बजे बाबा रामदेव की समाधि पर पंचामृत से अभिषेक कर चादर चढ़ाई गई और आरती कर मेले की विधिवत शुरूआत की गई। सुबह 8 बजे मंगला आरती के साथ समाधि पर स्वर्ण मुकुट चढ़ाया गया। बाबा रामदेव को 51 किलोग्राम चूरमे का भोग भी लगाया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts