


मानसरोवर के वीटी रोड ग्राउंड में रविवार 17 सितंबर को वैश्य महापंचायत के आयोजन किया जाएगा । इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन युवा विंग राजस्थान की ओर से महापंचायत के समर्थन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य वाहन रैली निकाली गई।
रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ चांदपोल बाजार होती हुई संसार चंद्र रोड स्थित खंडेलवाल महिला महाविद्यालय पहुंचकर पूरी हुई।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता, प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, महामंत्री गोपाल प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कालाणी, ग्रेटर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावत,युवा अध्यक्ष जे डी माहेश्वरी, महामंत्री केदार गुप्ता, महिला अध्यक्ष ज्योति खंडेलवाल, संरक्षक पवन गोयल सहित सैंकड़ों वैश्य समाज प्रतिनिधियों ने शिरकत की।