Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हैदराबाद में शुरू, सोनिया, राहुल प्रियंका मलिकार्जुन खरगे, गहलोत और पायलट पहुंचे, लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर चर्चा


कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हैदराबाद में शुरू, सोनिया, राहुल प्रियंका मलिकार्जुन खरगे, गहलोत और पायलट पहुंचे, लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर चर्चा

हैदराबाद में शनिवार 16 सितंबर से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित विभिन्न नेता पहुंच चुके हैं।

सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू हो गई है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को रोकने, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा और असमानता के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है।खड़गे ने ये भी कहा कि जिस तरह से इंडियन नेशनल इनक्लूसिव अलायंस को कामयाबी मिल रही है, भाजपा सरकार विपक्षी दलों पर कार्रवाई करने में लगी है। हम संसद में विपक्ष की आवाज दबाने की निंदा करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं से भारत की आधुनिक, प्रोग्रेसिव और सेक्युलर इमेज को धक्का लगा है। भाजपा आग में घी डालने का काम कर रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक के दौरान पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई चरणों में चर्चा होगी।

17 सितंबर को ही कांग्रेस द्वारा एकता दिवस के रूप में जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट,हरीश चौधरी भंवर जितेंद्र सिंह हैदराबाद पहुंचे हैं। कांग्रेस की पहली बार सीडब्ल्यूसी की बैठक दिल्ली से बाहर हो रही है।


Previous
Next

Related Posts