


भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा अजमेर से पुष्कर पहुंचने पर साधु संत समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद औरप्रभारी अरुण सिंह का स्वागत किया।
साधु समाज के अध्यक्ष महंत सेवानंद गिरी के नेतृत्व में सैकड़ो साधुओं ने प्रभारी अरुण सिंह को भगवा शॉल पहनकर पुष्कर तीर्थराज की तस्वीर भेंट की और रुद्राक्ष की माला पहनाई ।अरुण सिंह के साथ भाजपा राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ. सतीश पूनिया का भी स्वागत किया। संतो के साथ सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायालय जस्टिस अजय शर्मा उपस्थित रहे।
इससे पहले साधु संतों ने पुष्कर विधानसभा के पर्यवेक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा का स्वागत सत्कार किया। वह कपालेश्वर मंदिर पधारे थे वहांसभी साधु संतों ने सेवानंद गिरी को पुष्कर से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।