


पूर्व मंत्री और स्वर्गीय ललित भाटी की पत्नी चन्द्रा भाटी ने अजमेर दक्षिण विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने की दावेदारी की है। चन्द्रा भाटी ने दावा किया कि वे स्वर्गीय ललित भाटी की राजनितिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। उनका कहना है कि मैं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को उनके पति के सपनों को पूरा करने के लिए ही टिकट मांग रही हूं । उनका कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें टिकट देगा तो निश्चित तौर पर में कांग्रेस अजमेर दक्षिण विधानसभा से चुनाव जीतेगी।
चन्द्रा भाटी एमए संस्कृतऔर पीएचडी स्कालर है और उनका पीहर भी कांग्रेस पार्टी से जुडा रहा और विवाह के बाद भी वह कांग्रेस समर्पित परिवार में आकर परिवार को सम्भाला ।चन्द्रा भाटी ने कहा की वह समाज को नशे से दूर रखने और महिलाओं को सशक्तीकरण करने के हेल्पलाइन नम्बर शुरू इच्छा है।
वहीं दूसरी ओर दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारने वाले हेमंत भाटी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अजमेर से विधायक रहे डॉ.राजकुमार जयपाल के साथ ही अजमेर नगर निगम में प्रतिपक्ष की नेता द्रोपती कोली ने भीअजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की है। हेमंत भाटी को लगातार कांग्रेस ने दो बार अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वे मौजूदा भाजपा की विधायक अनिता भदेल से चुनाव हारते रहे हैं।
डॉ. राजकुमार जयपाल विभिन्न मामलों में चर्चित रहे हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने हैं। उनकी कोशिश है कि उन्हें टिकट मिल जाए। लेकिन हेमंत भाटी और डॉ.राजकुमार जयपाल के बीच हाल ही में मानहानि के मुकदमे को लेकर पार्टी की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसके बावजूद हेमंत भाटी और डॉ. राजकुमार जयपाल ने कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सामने टिकट की दावेदारी की है ।
हालही में नगर निगम अजमेर की प्रतिपक्ष नेता बनी द्रोपती भी कांग्रेसके टिकट के लिए दावेदारी कर रही है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस पर्यवेक्षकओं के सामने टिकट की दावेदारी जताई है।
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से टिकट का निर्णय कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट की सिफारिश के आधार पर करेगी। लेकिन जीत का आधार जिसके पास अधिक होगा उसे टिकट मिलने की संभावना बनेगी।